Solar Panel For Home : अगर महीने में होती है 300 यूनिट बिजली की खपत तो लगवाएं इस सोलर पैनल को, यहां जानें पूरी जानकारी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Solar Panel For Home : नमस्कार दोस्तो! साल 2023 में भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए सौर ऊर्जा उत्पादन में तीसरा स्थान हासिल कर चुका है। इसका सीधा मतलब है कि भारत में सौर ऊर्जा का इस्तेमल धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लोग बिजली बिलों से बचने के लिए और अपनी बिजली खपत को नियंत्रित करने के लिए सोलर सिस्टम इस्तेमाल करने लग गए हैं।

लेकिन जो लोग नये हैं और Cheap & Best Solar System For Home लगवाना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते कि कौनसा सोलर पैनल उनके लिए उचित रहेगा? तो यह लेख उनके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको अपने घर में कौन सा सोलर पैनल लगवाना चाहिए? पूरी जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहें।

Solar Panel For Home

आपको कौन सा सोलर पैनल इस्तेमाल करना चाहिए? इसका सटीक जवाब देना मुश्किल है। क्योंकि यह सब आपकी बिजली खपत पर निर्भर करता है। अगर आप हर रोज 10 यूनिट बिजली खपत करते हैं यानी महीने का 300 यूनिट, तब आप नीचे बताए गए सोलर पैनल के साथ जा सकते हैं।

यह सोलर पैनल आपके घर की बिजली की खपत पूरी करता रहेगा। लेकिन अगर आपके घर की बिजली की खपत 300 यूनिट प्रति माह से ज्यादा है तब आप ज्यादा क्षमता वाला सोलर पैनल ले सकते हैं।

घर के लिए कौन-सा Solar Panel सही है?

मान लीजिए आपके घर की 1 दिन की बिजली की खपत 10 यूनिट है। तब आप 2 किलोवाट सोलर पैनल लगवा सकते हैं। यह सोलर पैनल आपकी इस खबत को अच्छी तरह पूरा कर पाएगा। वहीं अगर आपके घर की बिजली की खपत महीने में 300 यूनिट से कम है तब भी आप इसी सोलर पैनल को लगवा सकते हैं और महीने में बचने वाली बिजली को सरकार को बेच सकते हैं।

अलग-अलग राज्यों में बिजली दर अलग-अलग है तो आपको सरकार द्वारा भुगतान उसी हिसाब से किया जाएगा। 2 किलोवाट सोलर लगवाने का अनुमानित खर्च 76000/- के आस-पास है। केंद्र सरकार द्वारा इस सोलर पैनल पर 30,400/- की सब्सिडी दी जाती है।

Home Solar Panel लगवाने का कुल खर्च

आपको बता दें कि वर्तमान में 1kW On Grid Solar System लगवाने का कुल खर्च 80,000/- है। वहीं अगर आप 2kW On Grid Solar System लगवाते हैं तो यह आपको 1,55,000/- पड़ता है।

निष्कर्ष –

तो यह थी दोस्तो Solar Panel For Home से जुड़ी सारी जानकारी। अगर अभी भी सोलर पैनल से जुड़ा कोई सवाल, सुझाव या शिकायत आपके मन में है तो नीचे Comment मैं हमें जरूर बतएं। लेख में हमारे साथ अंत तक जुड़े रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment